back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sai Pallavi ने रामायण के लिए छोड़ा Non Veg? एक्ट्रेस ने बताई पूरी बात, अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने नॉनवेज तक छोड़ दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी रणबीर कपूर के साथ फिल्म रामायण में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर ऐसी अफवाह सामने आ रही है की इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने Nonveg छोड़ दिया है। वहीं, अब खुद एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने इस तरह की अफवाहों को खारिज किया है और उन्होंने आगे फैलने वाली किसी भी अफवाह को लेकर कानूनी चेतावनी भी दी है।

साई पल्लवी ने दी चेतावनी


साई पल्लवी ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माता सीता की भूमिका के लिए शाकाहारी होने की अफवाह पर लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ज्यादातर बार, लगभग हर बार, जब भी मैं आधारहीन अफवाहें/मनगढ़ंत झूठ/गलत बयान देखती हूं जो बिना किसी मकसद के फैलाए जाते हैं तो मैं चुप रहना पसंद करती हूं लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस पर प्रतिक्रिया दूं। ये लगातार होता रहता है और रुकता नहीं है, खासकर मेरी फिल्मों की रिलीज/घोषणाओं/मेरे करियर के यादगार पलों के आसपास ही ये होता है। अगली बार जब मैं किसी प्रतिष्ठित पेज या मीडिया/व्यक्ति को मनगढ़ंत घटिया कहानी कहते हुए देखूंगी, समाचार या गपशप के नाम पर ऐसा किया तो आप कानूनी रूप से मुझसे सुनेंगे।’

इस अफवाह पर भड़की थीं एक्ट्रेस 


फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता के किरदार को निभाने के लिए एक्ट्रेस शाकाहारी बन गई है यह अफवाह फैलाई जा रही थी। एक्ट्रेस को लेकर यह कहा जा रहा था कि उन्होंने मांसाहारी खाना छोड़ दिया है क्योंकि वह सीता की भूमिका निभाने वाली हैं। यह भी अफवाह सामने आ रही थी की शूटिंग के लिए यात्रा के दौरान एक्ट्रेस रसोई में अपनी टीम के साथ देखरेख करती थीं जो उनके लिए शाकाहारी खाना बनाया करते थे।

शुरू से शाकाहारी हैं एक्ट्रेस


एक्ट्रेस साई पल्लवी शुरू से ही शाकाहारी रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘यदि आप भोजन करते हैं, तो मैं हमेशा के लिए शाकाहारी हूं। मैं नहीं देख सकती कि कब कोई जीवन मर जाता है। मैं किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंचा सकती और यह नहीं सोच सकती कि यह ठीक है, वे इसके लायक हैं।’

कौन-कौन है फिल्म की स्टार कास्ट


नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, Sai Pallavi माता सीता का रोल प्ले करेंगी। ‘केजीएफ’ स्टार यश लंकापति रावण, लारा दत्ता कैकेयी की और सनी देओल वीर हनुमान की भूमिका निभाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'रामायण'(Ramayana) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अहम रोल है। इस फिल्म में रणबीर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵