नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक वीडियो सामने आया है जो कपल के ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा रहा है। ऋतिक रोशन और सबा ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन सालों से साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ कई खास मौकों पर देखा गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ाई जा रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है इसी बीच कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद ब्रेकअप की खबर पर विराम लग जाता है।
मूवी डेट पर पहुंचे रितिक रोशन और सबा
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में ऋतिक रोशन और सबा मुंबई के एक थिएटर के अंदर जाते नजर आते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से यह कहा जा रहा है कि दोनों मूवी डेट पर गए थे। इस वीडियो में ऋतिक रोशन आगे चल रहे हैं और सबा पीछे से आकर उनका हाथ पकड़ लेती हैं।
क्यों उड़ी ब्रेकअप की अफवाह
ऋतिक रोशन और सबा को काफी समय से एक साथ नहीं देखा गया इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में भी ऋतिक रोशन अकेले पहुंचे थे। हाल ही में फराह खान की मां का निधन हुआ जहां ऋतिक रोशन तो दिखे, लेकिन उनके साथ सबा नजर नहीं आईं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। फिलहाल, दोनों ने सामने आकर ब्रेकअप की अफवाहों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट
ऋतिक रोशन अपनी फिल्म में काफी बिजी चल रहे हैं। एक्टर YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





