back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोनित ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा, अभी टीवी पर कुछ नहीं कर रहा हूं

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उन अटकलों को दूर किया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने टेलीविजन पर कोई नया काम शुरू कर रहे हैं। अटकलों पर विराम लगाते हुए रोनित ने कहा कि वह अभी टीवी पर कुछ नहीं कर रहे हैं। रोनित ने ट्वीट करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया मुझे विभिन्न टीवी शो से जोड़ रहा है और यह शायद सबसे पहले खबर ब्रेक करने के प्रयास में हुआ है। सभी खबरें गलत हैं। दोस्तों शांत हो जाओ। मैं अभी टीवी पर कुछ भी नहीं कर रहा हूं। अगर वहां ऐसा कुछ होता है, तो आपको निश्चित रूप से मुझसे सीधे तौर पर इसके बारे में सुनने को मिलेगा। अभिनेता का ट्वीट मनोहर कहानियां नामक क्राइम सीरीज का हिस्सा होने से इनकार करने के कुछ मिनट बाद सामने आया। एक मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जिसमें कहा गया था कि रोनित शो की मेजबानी करेंगे, अभिनेता ने लिखा, नहीं! अभिनेता का ट्वीट उन अपुष्ट रिपोटरें के बीच भी आया है, जिनमें दावा किया गया था कि वह रूपाली गांगुली के साथ टीवी सीरियल अनुपमा की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵