नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का सुपरहिट टीजर रिलीज हो गया है। बता दें कि, फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आ रहा है जिसमें फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं और मुख्य भूमिका में अजय देवगन और तब्बू है।
पोस्टर में दिखे अजय देवगन
अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म है इस फिल्म का पोस्टर काफी मिस्टीरियस है, लेकिन देखने से पता चलता है की यह अजय देवगन की ही तस्वीर है। हालांकि, अजय देवगन का पूरा लुक पोस्टर में नहीं दिखाया गया है वह बैक पोज देते हुए खड़े हैं और उनका चश्मा नजर आ रहा है लेकिन इस पोस्टर को देखने के बाद यह पता चलता है की यह अजय देवगन का लुक है।
अजय देवगन ने शेयर किया पोस्टर
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्टर को शेयर किया है और लिखा है कि, ‘एक महाकाव्य प्रेम कहानी अपने रास्ते पर है। ‘औरों में कहां दम था’, AMKDT का टीजर आज रिलीज होगा। फिल्म सिनेमाघरों में 5 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।’
फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर की शुरुआत में अजय देवगन और तब्बू एक दूसरे को होली के त्यौहार पर गले लग रहे है यहां से दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड की बात करें तो अजय देवगन की दमदार आवाज आती है कि, “दिल से धुआं उठा तो बरसात का मौसम था, सौ दर्द दिए उसने जो दर्द का मरहम था. हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े, दुश्मन थे हम ही अपने औरों में कहां दम था।” टीजर देखने में जितना दमदार लग रहा है फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आएगी।
फिल्म की पूरी स्टार कास्ट
अजय देवगन और तब्बू के अलावा फिल्म में और कई मजेदार किरदार हैं जो अपनी-अपने खास भूमिका निभाएंगे। जिसमें शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी शामिल है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





