back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहित शेट्टी की नई फिल्म में ये है खास बात, साउथ फिल्मों से इंस्पायर्ड हैं सिंघम अगेन के किरदार

फिल्म 'सिंघम अगेन' में रोहित शेट्टी ने साउथ की फिल्मों का टचअप भी दिया है। ऐसा लगता है कि यह फिल्म साउथ की फिल्मों से इंस्पायर्ड है जो लोगों को बेहद पसंद आएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में रोहित शेट्टी ने खास काम किया है जो साउथ की फिल्मों से इंस्पायर्ड लग रहा है। कुछ चीजों को लेकर साउथ की फिल्में पॉपुलर मानी जाती है, Rohit Shetty ने ‘सिंघम अगेन’ को कुछ ऐसा ही बनाने के लिए फिल्म में नई-नई चीजों को ट्राई किया है। कॉप यूनिवर्स की यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद लगता है की थिएटर्स में दर्शकों की खूब भीड़ लगेगी।

दीपिका पादुकोण का किरदार 

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर अगर आपने ध्यान से देखा हो तो दीपिका पादुकोण का किरदार खास नजर आएगा। एक्ट्रेस को Lady Singham Shakti का किरदार दिया गया है। इस किरदार में नजर आने वाली दीपिका की वर्दी पर इंग्लिश के अलावा कन्नड़ भाषा में उनका नाम लिखा हुआ है। फिल्म में दीपिका के किरदार को यूनिक बनाना साउथ फिल्म का टच देता है। 

अर्जुन शेट्टी का किरदार 

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन शेट्टी का किरदार डेंजर लंका का है। बता दें कि, डेंजर लंका का कनेक्शन South Movies के गैंगस्टर से इंस्पायर्ड लगता है। एक सीन में लंका अपने मुंह से हथियार को दबाए हुए नजर आते हैं जो साउथ की फिल्मों में बहुत कॉमन है। साउथ फिल्म ‘विक्रम’ और ‘KGF’ में इसी हथियार का इस्तेमाल किया गया है। 

अजय देवगन का किरदार 

अजय देवगन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक भारी भरकम मशीन गन का इस्तेमाल करते हुए नजर आएंगे जिसे ट्रेलर में भी देखा गया है। इस तरह की गन को इस्तेमाल करने वाले विलन या हीरो को फिजिकली स्ट्रांग रहना पड़ता है। साउथ की KGF, विक्रम और कैथी जैसी फिल्मों में इस मशीन गन का इस्तेमाल किया गया है। इस तरह से सभी कलाकारों के किरदार में साउथ फिल्मों का टच नजर आ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पिछले दो दशक में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵