back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉमेडी फिल्म मिस्टर मम्मी के साथ पर्दे पर साथ नजर आएंगे रितेश, जेनेलिया

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा आगामी फिल्म, मिस्टर मम्मी में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कॉमेडी ड्रामा में रितेश प्रेग्नेंट हो जाते हैं। फिल्म के मूल में एक दंपति की कहानी है जो बच्चों के मामले में विरोधी विकल्प रखते हैं। हालांकि, नियति ने दोनों के लिए कुछ और ही योजना बनाई है। यह फिल्म एक दशक के बाद रितेश और जेनेलिया के स्क्रीन पर पुनर्मिलन को भी चिह्न्ति करेगी। उन्हें आखिरी बार 2012 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाल लव हो गया में साथ देखा गया था। टी-सीरीज फिल्म्स और हेक्टिक सिनेमा ने फिल्म को रोल आउट करने के लिए हाथ मिलाया है। शाद अली द्वारा निर्देशित, मिस्टर मम्मी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद अली और शिव अनंत द्वारा सह-निर्मित किया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵