back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट आई सामने, बॉबी देओल के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

फिल्म 'कंगुवा' से बॉबी देओल और सूर्या शिवकुमार का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस तरह से फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साउथ इंडस्ट्री में बड़े सेट और बड़े बजट वाली फिल्में खूब बनाई जा रही है, जिनमें से एक फिल्म ‘कंगुवा’ है। इस फिल्म में एनिमल फेम बॉबी देओल का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि, फिल्म में सूर्या शिवकुमार और बॉबी देओल की टक्कर होने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद से ही लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

View this post on Instagram

कब रिलीज होगी फिल्म कंगुवा

फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का खुलासा लीड एक्टर सूर्या शिवकुमार ने किया है। उन्होंने लिखा है, ‘डिनर ऑल 10 अक्टूबर 2024 को कंगुवा आ रही है।’ सूर्या के फैंस किरदार और फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। फैंस यहां तक बोल रहे हैं कि अब अन्ना को लंबे समय बाद पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

दोनों एक्टर का दमदार लुक

फिल्म ‘कंगुवा’ में एक्टर बॉबी देओल और सूर्या शिव कुमार दोनों का किरदार और लुक देखने लायक होगा। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए का है। इसके अलावा, फिल्म दो अलग-अलग समय की कहानी बताती है। एक प्री-हिस्टोरिक एरा दूसरा आज के समय की कहानी दर्शाइ गई है। मेकर्स ने यह भी कहा है की वह दोनों ही टाइमलाइन को दशकों तक बेहतरीन तरीके से पहुंचाएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर छोड़ेगी छाप

फिल्म को लेकर यह भी उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ेगी। एक्टर सूर्या की बात करें तो वह फिल्म में पांच अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं जिनमें अराथर, वेंकटेर, मंडनकर, मुकातर, और पेरुमनाथर शामिल है। बता दें कि, सूर्या के अलावा एक्टर बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Mirzapur: अब बड़े पर्दे पर आएंगे गुड्डू-मुन्ना-कालीन भैया, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की रिलीज डेट हुई तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ओटीटी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...