back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Real Life Movies on OTT: असली कहानी जज्बातों का तूफान! Netflix पर मौजूद ये बायोपिक

Netflix पर मौजूद ये 10 फिल्में असली ज़िंदगी की सच्ची घटनाओं और प्रेरणादायक किरदारों पर आधारित हैं, जो दिल को छू जाती हैं, अगर आपको बायोपिक और रियल-लाइफ स्टोरीज़ पसंद हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओटीटी की दुनिया में थ्रिलर, ड्रामा और रोमांस के बीच अगर कुछ वाकई दिल को छू जाता है, तो वो हैं सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में। रियल लाइफ कहानियां न सिर्फ हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं, बल्कि कई बार आंखें भी नम कर जाती हैं। अगर आप भी ऐसे कंटेंट के शौकीन हैं, तो Netflix पर मौजूद ये 10 फिल्में आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। इनमें देशभक्ति, संघर्ष, जुनून, और आत्मबलिदान की वो झलक मिलती है, जो दिल को अंदर तक छू जाती है। कुछ फिल्में सीधे ओटीटी पर आईं, तो कुछ ने सिनेमाघरों में झंडे गाड़ने के बाद ओटीटी पर दस्तक दी। चलिए जानते हैं वो 10 जबरदस्त फिल्में, जो रियल हीरोज की कहानियों को पर्दे पर लाकर अमर कर गईं। 

Netflix की ये फिल्में आपके लिए हैं। 


बता दे, कुछ कहानियां देश के लिए बलिदान पर बनी हैं, कुछ खेलों में संघर्ष और कुछ ने मानव अधिकारों की लड़ाई को पर्दे पर उतारा है। ये सिर्फ फिल्में नहीं, जज्बातों की मिसाल हैं। अगर आप ओटीटी पर टाइम पास नहीं, बल्कि दिल को छू जाने वाली कहानियों की तलाश में हैं, तो Netflix की ये फिल्में आपके लिए हैं। ये वो फिल्में हैं, जो किसी लेखक की कल्पना नहीं, बल्कि असल जिंदगी के किरदारों और घटनाओं पर आधारित हैं।

1. ठाकरे


रिलीज डेट: 25 जनवरी 2019

निर्देशक: अभिजीत पंसे

मुख्य कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी

शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जिंदगी पर बनी इस बायोपिक में नवाजुद्दीन का अभिनय ऐसा था कि लोग असली ठाकरे को पर्दे पर देखने लगे। एक राजनीतिक योद्धा की कहानी, जिसने एक विचारधारा को आंदोलन बना दिया।


2. मेजर


रिलीज डेट: 24 मई 2022

निर्देशक: शशि किरण टिक्का

मुख्य कलाकार: अदिवि शेष

26/11 के हीरो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की शहादत पर बनी इस फिल्म ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। देश के लिए जान देने वाले इस बहादुर जवान की कहानी Netflix पर देखने लायक है।

3. शाबाश मिथु


रिलीज डेट: 15 जुलाई 2022

निर्देशक: श्रीजीत मुखर्जी

मुख्य कलाकार: तापसी पन्नू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की संघर्ष और सफलता की कहानी है ये फिल्म। क्रिकेट की दुनिया में लड़कियों की पहचान बनाने का जज्बा इस फिल्म में दमदार तरीके से दिखाया गया है।


4. 83


रिलीज डेट: 24 दिसंबर 2021

निर्देशक: कबीर खान

मुख्य कलाकार: रणवीर सिंह

साल 1983 की क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत कर देने वाली इस फिल्म में रणवीर ने कपिल देव बनकर देश के हर क्रिकेट प्रेमी को गर्वित किया।


5. थलाइवी


रिलीज डेट: 10 सितंबर 2021

निर्देशक: ए.एल. विजय

मुख्य कलाकार: कंगना रनौत, अरविंद स्वामी

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और सुपरस्टार एक्ट्रेस जे. जयललिता की कहानी है थलाइवी। सिनेमा से सत्ता तक का उनका सफर जितना प्रेरणादायक है, उतना ही संघर्ष से भरा।

6.सूरमा


मुख्य कलाकार: दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू

भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की कहानी जो एक हादसे के बाद व्हीलचेयर पर आ गए थे लेकिन फिर हॉकी मैदान पर वापसी कर देश को गौरव दिलाया।

7. पानीपत


मुख्य कलाकार: अर्जुन कपूर, संजय दत्त

तीसरी पानीपत की लड़ाई पर आधारित इस ऐतिहासिक फिल्म में सदाशिवराव भाऊ और अहमद शाह अब्दाली के बीच हुए भीषण युद्ध की कहानी दर्शाई गई है।

 8. पान सिंह तोमर


मुख्य कलाकार: इरफान खान

फौजी से एथलीट, और फिर सिस्टम से परेशान होकर बागी बनने की मजबूरी पान सिंह तोमर की यह कहानी इरफान की दमदार अदाकारी से अमर हो गई।

 9. द स्काई इज पिंक


मुख्य कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर

एक टीनएजर लड़की आयशा चौधरी की जिंदगी, जिसने अपने छोटे से जीवन में दुनिया को जीने का सलीका सिखा दिया। दिल को झकझोर देने वाली यह कहानी परिवार और उम्मीद की मिसाल है।

 10. मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे


मुख्य कलाकार: रानी मुखर्जी

जब एक मां बनाम पूरा सिस्टम हो जाए, तो जंग सिर्फ कानूनी नहीं, भावनाओं की भी होती है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने विदेशी धरती पर एक भारतीय मां की लड़ाई को दर्शाया।

अगर आप ओटीटी पर सिर्फ समय नहीं, कुछ सच्चे एहसासों की तलाश कर रहे हैं, तो ये 10 फिल्में जरूर देखें। ये वो कहानियां हैं जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगी, रुलाएंगी, और प्रेरित भी करेंगी। Netflix पर ये सभी फिल्में देखने लायक हैं क्योंकि हकीकत से बड़ी कोई कहानी नहीं होती।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...