back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रवीना टंडन के खिलाफ रोडरेज मामले में जांच के निर्देश, एक्शन में आई मुंबई पुलिस

एक्ट्रेस रवीना टंडन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन जहां एक तरफ अपने न्यू प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई में रोड रेज की घटना में उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वीडियो हटाने का बना दबाव 

मुंबई में Raveena Tandon की रोड रेज घटना तो याद ही होगी, जो अभी तक एक्ट्रेस के लिए मुसीबत बनी हुई है। बता दें कि मोहसिन शेख ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस Road Rage का वीडियो पोस्ट किया था। इसे लेकर मोहसिन ने बताया कि बड़े-बड़े राजनेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर रवीना टंडन ने इस वीडियो को हटाने का दबाव बनाया था। 

कब हुई थी रोड रेज की घटना

इसी साल जून के महीने में रवीना टंडन का ड्राइवर बांद्रा स्थित सोसायटी में अपनी कार को रिवर्स कर रहा था। इसके बाद सड़क से गुजरने वाले एक ही परिवार के सदस्यों ने रवीना टंडन की गाड़ी को रोका और कहा की रिवर्स लेने से पहले यह देखना चाहिए कि पीछे लोग हैं या नहीं। इस तरह से मामला बढ़ता गया सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए। उस समय पुलिस ने बताया था कि जब रवीना ने अपने ड्राइवर को बचाने की कोशिश की वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था।

मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश 

मुंबई के बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन शेख की शिकायत पर रवीना टंडन के खिलाफ Mumbai Police को जांच के निर्देश दिए हैं। मजिस्ट्रेट की तरफ से मुंबई पुलिस को 3 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद अगली सुनवाई मार्च 2025 में होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

PCB में नौटंकी, भारत के खिलाफ मोहसिन नकवी के कार्यकाल में पाक का लगातार बिगड़ता रिकॉर्ड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार ने फिर साबित कर दिया कि मोहसिन नकवी के नेतृत्व...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵