back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को मुठभेड़ में मार गिराया जाएगा : तेलंगाना के मंत्री

हैदराबाद, 14 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के एक मंत्री ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के दोषी व्यक्ति को मुठभेड़ में मार गिराया जाएगा। श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी का सनसनीखेज बयान राज्य कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी की इसी तरह की मांग के एक दिन बाद आया है। मल्ला रेड्डी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, हम निश्चित रूप से उसे गिरफ्तार करेंगे और मुठभेड़ करेंगे। पीड़िता के परिवार से नहीं मिलने पर विपक्षी नेताओं द्वारा की गई आलोचना के जवाब में मंत्री ने कहा कि वह निश्चित रूप से पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे और उन्हें मुआवजा देंगे। आरोपी को ठिकाने लगाने को लेकर बनी असमंजस के बीच मुठभेड़ की बात ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। शुरुआत में पुलिस सूत्रों ने दावा किया था कि आरोपी को यादाद्री भुवनागिरि जिले में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आरोपी अभी फरार है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर टास्क फोर्स की पंद्रह विशेष पुलिस टीमें भगोड़े की तलाश में हैं। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज हासिल करने में सफलता हासिल की है, जिसमें आरोपी टोपी और चेहरे पर नकाब पहने हुए एक अन्य व्यक्ति के साथ घूमते हुए देखा गया है। सैदाबाद में रहने वाले 27 वर्षीय आरोपी ने 9 सितंबर को बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। बीते गुरुवार को शाम पांच बजे से लापता बच्ची का शव आधी रात के बाद अपने पड़ोसी के घर में मिली। सरकार द्वारा संचालित उस्मानिया अस्पताल में किए गए ऑटोप्सी से पता चला कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। इस दर्दनाक घटना पर स्थानीय लोगों में शुक्रवार को आक्रोश फूटा था। उन्होंने दोषी को तत्काल और कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर चंपापेट-सागर रोड पर सात घंटे तक धरना दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि दोषी को मुठभेड़ में मार दिया जाए। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin / उत्पत्ति : Hindu/Indian Rashi / राशि : Tula /तुला Lucky Gemstone / शुभ रत्न : पन्ना Numerology...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵