नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन दिखाया कमाल, जानिए कितना किया कलेक्शन की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म के पहले पार्ट ने हिंदी सिनेमा में रिकॉर्ड के मामले में 2025 में जलवा दिखाया था और अब दूसरे पार्ट ने भी आते ही कोहराम मचाना शुरू कर दिया है।फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।थिएटर्स में धुरंधर 2 को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म का कलेक्शन
‘धुरंधर’ जब सिनेमाघर में रिलीज हुई थी तो ओपनिंग डे पर उतना कमल नहीं दिखाई थी लेकिन धीरे-धीरे इसने इतना अच्छा कलेक्शन किया कि कई फिल्मों को पछाड़ कर रख दिया। लेकिन अब इसका पार्ट 2 धुरंधर द रिवेंज ने ओपनिंग डे से ही मजबूती बनाई रखी है।सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार शाम 7 बजे तक इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर 103 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
क्या टूटेगा पहले पार्ट का रिकॉर्ड?
जिस तरह फिल्म ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा रही है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है। आपको बता दें कि, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारत में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में अब तक शाहरुख खान की जवान फिल्म ने जलवा कायम किया हुआ था और 75 करोड़ कमाए थे।
धुरंधर 2 ने आते ही शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म को मात दे दी।इसके अलावा फिल्म ने एनिमल के 64 करोड़ के कलेक्शन, पठान के 57 करोड़ के कलेक्शन और स्त्री 2 की 54 करोड़ रुपए की कमाई को भी चुटकी में पीछे छोड़ दिया है। अब ये देखना होगा की फिल्म आने वाले दिनों में क्या कमाल दिखाती है।




