नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90’s से लेकर आज तक कई एक्ट्रेसेस आईं जिहोंने अपनी एक्टिंग का जादू ऐसा चलाया की लोग आज भी उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। ऐसी भी कई एक्ट्रेस हैं जिनका करियर शादी के बाद कुछ खास नहीं चला। लेकिन रानी मुखर्जी ऐसी हैं जो अपने कमाल के अभिनय से आज भी एक से बढ़कर एक फिल्में दे रही हैं। आज रानी मुखर्जी अपना जन्मदिन माना रही हैं तो चलिए इस खास दिन पर उनके करियर के बारे में खास बातें जानते हैं।
रानी मुखर्जी की फैमिली
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) का जन्म 21 मार्च 1978 मुंबई में हुआ। एक्ट्रेस के पिता राम मुखर्जी फिल्माया स्टूडियो के संस्थापक और फिल्म डायरेक्टर थे। इनकी मां कृष्णा मुखर्जी बंगाली प्लेबैक सिंगर हुआ करती थीं। रानी के बड़े भाई राजा मुखर्जी फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।इनकी मौसी देबाश्री रॉय बंगाली एक्ट्रसेस हुआ करती थीं।वहीं रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी के कजिन ब्रदर सोमू मुखर्जी थे जो काजोल के पिता थे। इस प्रकार से देखा जाएं तो काजोल और रानी चचेरी बहने हैं।
रानी मुखर्जी की क्वालिफिकेशन और करियर
एक्ट्रेस की की क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई के मानेकजी कूपर हाईस्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद एसएनडीटी वुमंस यूनिवर्सिटी से होम साइंस विषय से ग्रेजुएशन की। रानी ने उड़िया डांस भी सीखा है। रानी मुखर्जी ने एक्टिंग, डांस और गायकी के गुण अपने माता-पिता के साथ बाकी फैमिली मैंबर्स से सीखा है। बता दें कि एक्ट्रेस से अपनी ही कई फिल्मों में गाना गया है।
कई बार मिली रिजेक्शन
फिल्म में करियर बनाना आसानी से नहीं मिलता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी खुद ने फिल्म में काम के लिए उन्होंने ऑफिस-ऑफिस जाकर ऑडिशन्स दिए हैं।कई बार एक्ट्रेस ने भी रिजेक्शन का सामना किया। रानी को पहली फिल्म बियेर फूल (1996) मिली जो एक बंगाली फिल्म थी। क्योंकि बॉलीवुड में उन्हें काम नहीं मिल पा रहा था। लेकिन फिर नया मोड़ आया निर्देशक अशोक गायकवाड ने अपनी फिल्म राजा की आएगी बारात के लिए उन्हें चुना।
ऐसे मिला बड़ा ब्रेक
‘राजा की आएगी बारात’ में उनका काम यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा को पसंद आया। उसी दौरान करण जौहर अपनी डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है में ‘टीना’ के रोल के लिए नई लड़की की तलाश कर रहे थे। तब आदित्य ने करण से रानी के बारे में बताया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय करण ने रानी की तस्वीरें देखीं और कह दिया था कि ये सांवली है, हाइट भी कम है इसे वो ग्लैमरस कैसे दिखाएंगे।लेकिन करण फिर आदित्य चोपड़ा के कहने पर रानी मुखर्जी को फिल्म कुछ कुछ होता है के लिए कास्ट कर लिया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस की किस्मत बदल गई और तब से आज तक वो फिल्में करती ही जा रही हैं।




