back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ramayana Teaser Release: फिल्‍म ‘रामायणम’ का टीजर रिलीज, रणबीर और यश की सामने आई भूमिका

आखिरकार माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 2 भाग में रिलीज होगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ (Ramayana) की पहल झलक सामने आ गई है। फिल्‍म रामायणम की बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। आखिरकार माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 2 भाग में रिलीज होगी। फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर हैं तो वहीं रावण के रोल में साउथ एक्टर यश नजर आएंगे। ओर सीता के रुप में साउथ एक्‍ट्रेस साई पल्‍लवी नजर आएगी। 

View this post on Instagram

इस फिल्म के पहले कई फोटो लीक होकर वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। आइये जानते हैं इस टीजर में क्या-क्या दिखा…

आज यानी 3 जुलाई गुरुवार को रामायण फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो रिलीज किया गया है। ये वीडियो बड़ी-बड़ी फिल्मों के ट्रेलर जैसा ही है। इस वीडियो में रामायण की कहानी के कुछ बेहद खूबसूरत और भव्य दृश्य दिखाए गए हैं, इसमें, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री, यश का दमदार लुक और शानदार VFX का मेल है।  

टीजर में दमदार दिखे रणबीर और यश 

फिल्म के टीजर में राम बने रणबीर कपूर को पेड़ों के ऊपर चढ़कर तीर मारते हुए दिखाया गया है। साथ ही यश जो रावण बने हैं उनकी एक आंख दिखाई गई है या यूं कहें कि एक दमदार झलक आखिरकार सामने आ ही गई है। आधिकारिक टीजर रिलीज के साथ ही कैप्शन भी दिया गया है। जिसमें लिखा है, “दस साल की आकांक्षा। 

रामायण की क्या होगी कहानी 

थोड़ा विस्तार से जानें तो ये कहानी उस दौर की है जब समय का कोई नामो-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा (जो रचते हैं), विष्णु (जो संभालते हैं) और शिव (जो खत्म करते हैं)। इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे, लेकिन इसी संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।

रामायण में हैं एक बड़ी स्टारकास्ट 

फिल्‍म रामायण में रणबीर कपूर, के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल और यश के साथ कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे हैं, जबकि कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता हैं। शूर्पणखा की भूमिका में रकुल प्रीत सिंह और मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल भी शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शाइना एनसी ने द करेला स्टोरी 2 के पक्ष में दिया बयान, कहा- सच्चाई बंया करती है फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आगामी हिंदी फिल्म The Kerala Story 2 के खिलाफ राजनीतिक विवाद के बीच, शिव सेना नेता Shaina NC ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है।...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵