नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। राखी सावंत एंटरटेनमेंट क्वीन मानी जाती हैं। वह हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सावंत ने दो बार शादी रचाई थी लेकिन दोनों शादियां ज्यादा नहीं चल पाई। अब राखी सावंत को तीसरी बार प्यार हुआ है जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है।
एक्ट्रेस ने कंफर्म की तीसरी शादी
राखी सावंत ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी तीसरी शादी को कंफर्म किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि डोडी खान और राखी सावंत एक दूसरे से प्यार करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘वो मेरा प्यार है। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वो पाकिस्तान से हैं और मैं इंडिया से हूं तो हमारी लव मैरिज होगी।’
एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
राखी सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘आदिल मेरी शादी से जल रहा है तो वो वह मेरे नाम से ख़राब पब्लिसिटी, गलत पब्लिसिटी चाहता है और मैं वास्तव में उस बेवकूफ को कोई पब्लिसिटी नहीं देना चाहती हूं। मैं सबको कुछ बताना चाहती हूं। मेरी शादी को लेकर सभी बहुत चिंतित हैं। मैं जब चाहूं शादी कर सकती हूं, चाहे भारत में, पाकिस्तान में, चीन में, भूटान में, अमेरिका में, लंदन में या कनाडा में। जियो और जीने दो. तुम क्या कर रहे हो?’
राखी ने शेयर की सेलेना की वीडियो
राखी सावंत ने एक दूसरी वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में सिंगर सेलेना गोमेज़ रोटी दिख रही हैं। राखी ने सेलेना के लिए कहा, ‘वह इतना रो रही है मानो मैंने उसका दूल्हा चुरा लिया हो। सेलेना, तुम्हें क्या हो गया है? क्या तुम ठीक हो? डोडी तुम्हारा बॉयफ्रेंड नहीं है, है न? सेलेना गोमेज़, तुम क्यों रो रही हो? मैंने तुम्हारा बॉयफ्रेंड या xyz नहीं चुराया। डोडी एक अच्छा अभिनेता है, पाकिस्तान का बड़ा अभिनेता। इसलिए सेलेना गोमेज़ मत रोओ।’
आदिल पर राखी सावंत ने लगाए थे आप
राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी से शादी की थी और साल 2023 में अलग भी हो गए थे। राखी सावंत ने आदिल पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया था। इस इल्जाम के बाद पुलिस ने उन्हें 5 महीने जेल में रखा था इसके बाद वह बाहर आ गए थे।





