back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राकेश बापट ने अपनी पहली पेंटिंग का अनावरण किया, अपने पिता को करेंगे समर्पित

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। मनोरंजन उद्योग का जाना-माना चेहरा राकेश बापट को पेंटिंग का शौक है और हाल ही में उन्होंने अपनी पहली पेंटिंग का अनावरण किया। इसी पेंटिंग का इस्तेमाल उनकी आगामी प्रदर्शनी में किया जाएगा, जहां वह इसे अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने प्रशंसकों और दोस्तों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश और अभिभूत हूं। यह निश्चित रूप से मुझे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। पेंटिंग में एक घोड़े को दशार्या गया है। अभिनेता का कहना है कि उन्हें घुड़सवारी करना पसंद है और वह इसे इतना पसंद करते है कि उन्होंने इसे पेंट करने के बारे में सोचा। अभिनेता ने कहा कि जानवरों, विशेष रूप से घोड़ों ने मुझे हमेशा मोहित किया है। कई वर्षों से उनकी सवारी करने के कारण शक्तिशाली जानवर के साथ मेरा संबंध मजबूत हो गया है। इसलिए इस बार मेरी कलाकृति श्रृंखला का मेरा विषय घोड़ों की शक्ति, अनुग्रह, सौंदर्य और भावना के बारे में है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵