back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपनापन.. बदलते रिश्तों का बंधन के लिए कुकिंग वर्कशॉप में शामिल हुए राजश्री ठाकुर और सीजेन खान

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर और एक्टर सीजेन खान अपकमिंग शो अपनापन.. बदलते रिश्तों का बंधन में पल्लवी और निखिल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अपने किरदारों को मजबूती से पेश करने के लिए राजश्री और सीजेन ने मशहूर शेफ नावेद के साथ एक कुकिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया। सीजेन ने कहा, मैं शेफ का किरदार निभा रहा हूं। इस किरदार को निभाने के लिए कई तकनीकी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। इसमें मेरी मदद शेफ नावेद ने काफी की है। इस वर्कशॉप को करने के बाद मैं एक बात की पुष्टि कर सकता हूं कि मैं राजश्री से 100 फीसदी बेहतर कुक हूं। वहीं राजश्री ने कहा, जब मैंने किरदार के बारे में सुना कि उनका भी किरदार एक शेफ का है, तो मैं थोड़ा घबरा गयी, क्योंकि मैं किचन के मामले में काफी कमजोर हूं। लेकिन शेफ नावेद ने इसमें मेरी काफी मदद की है। उनकी सलाह के बाद मैं अब इस किरदार को आसानी से निभा सकूंगी। शेफ नावेद ने कहा, सीजेन और राजश्री के साथ काम करने का यह एक शानदार अनुभव रहा, वे दोनों बहुत मेहनती और समर्पित हैं। सही चॉपिंग तकनीक को सीखने के लिए राजश्री ने 4 से 5 किलो प्याज काटी और सीजेन ने बहुत ही कम समय में लगभग 7 से 8 किलो प्याज चॉप कर दिए। दोनों के किरदारों को देखना अधिक रोमांचक होगा। अपनापन बदलते रिश्तों का बंधन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही प्रसारित होगा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵