back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत

चेन्नई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। नियमित जांच के लिए गुरुवार शाम कावेरी अस्पताल में भर्ती कराए गए मेगास्टार रजनीकांत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रजनीकांत के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में शुक्रवार शाम को अपडेट जारी किया जाएगा। गुरुवार को रजनीकांत को रूटीन चेकअप के लिए कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता की पत्नी लता रजनीकांत ने एक तमिल समाचार चैनल को बताया कि 70 वर्षीय अभिनेता को नियमित जांच के लिए एक दिन के लिए भर्ती कराया गया है। गुरुवार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित रजनीकांत ने ट्वीट किया था कि उन्होंने बुधवार को अपने पोते के साथ अपनी रिलीज होने वाली फिल्म अन्नात्थे देखी। गुरुवार को कहा गया था कि रजनीकांत को एक दिन में ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अभिनेता के परिवार ने भी शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य पर कोई टिप्पणी की है। पिछले साल, रजनीकांत ने अपने स्वास्थ्य की स्थिति का हवाला देते हुए बहुप्रतीक्षित राजनीतिक कदम नहीं उठाने का फैसला किया था। उस समय रजनीकांत ने कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी थी कि रक्तचाप में उतार-चढ़ाव से उनकी प्रतिरोपित किडनी प्रभावित होगी। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵