back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान के मंत्री ने अधिकारी से कहा, कैटरीना के गालों जैसी बनाएं सड़कें

जयपुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव ने वर्षो पहले जब बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसी बनाने की घोषणा की थी तो काफी विवाद हुआ था। अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए राजस्थान के मंत्री ने कहा है कि वे अपने गांवों की सड़कें कैटरीना कैफ के गाल जैसी खूबसूरत बनाएंगे। राजस्थान के नवनिर्मित राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने यह विवादित बयान दिया है, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अधिकारी से कहते दिख रहे हैं कि उनके गांवों में सड़कें कैटरीना कैफ के गालों की तरह होनी चाहिए। शुरुआत में मंत्री ने अधिकारी से कहा कि सड़कों का निर्माण हेमा मालिनी के गालों की तरह चिकना होना चाहिए। हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्हें खुद एहसास हुआ कि हेमा मालिनी तो अब बूढ़ी हो गई हैं। फिर उन्होंने जनता से पूछा कि इन दिनों कौन सी अभिनेत्री धूम मचा रही है और फिर जनता के बीच से कैटरीना कैफ का नाम सामने आया। मंत्री ने कहा कि उनके क्षेत्र में कैटरीना कैफ के गालों की तरह सड़कें विकसित की जाए। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा को रविवार को हुए कैबिनेट विस्तार में राज्य मंत्री बनाया गया है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵