back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

27 साल छोटी तृप्ति डिमरी संग रेप सीन करने में घबरा गए थे राहुल बोस, कहा था- गलत लगे तो रोक देना

राहुल बोस ने फिल्म बुलबुल में तृप्ति डिमरी के साथ चैलेंजिंग सीन करने का एक्सपीरियंस बताया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की फिल्म ‘बुलबुल’ में राहुल बोस और तृप्ति डिमरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के दौरान के एक्सपीरियंस को राहुल बोस ने बताया है। एक्टर के लिए फिल्म का रेप सीन करना काफी चैलेंजिंग रहा। फिल्म ‘बुलबुल’ में राहुल बोस तृप्ति डिमरी का सेंसेटिव सीन होता है, जिसमें राहुल तृप्ति के किरदार का रेप करता है। एक्टर ने बताया कि इस सीन को करने में वह कितना घबरा रहे थे। 

राहुल बोस ने बताया फिल्म का एक्सपीरियंस 

सिद्धार्थ कानन के एक इंटरव्यू में राहुल बोस ने फिल्म ‘बुलबुल’ से जुड़े कई खुलासे किए। एक्टर ने कहा, ‘यह काफी मुश्किल सीन था जिसमें ट्विन ब्रदर्स में से एक बुलबुल का रेप करता है और दूसरा उसे मार देता है। जब हम ये सीन करने वाले थे उसकी रिहर्सल के दौरान मैंने तृप्ति को बताया कि उनका सेफ वर्ड राहुल है। मैंने उन्हें एक बार कहा कि जैसे ही कैमरा रोल पर होगा मैं हैवान बन जाऊंगा तो अगर उन्हें कुछ भी अजीब लगेगा तो वह बस राहुल बोल दें और मैं रुक जाऊंगा और मैं फिर नॉर्मल हो जाऊंगा। चिंता की कोई बात नहीं है।’

राहुल बोस ने की तृप्ति की तारीफ

राहुल बोस ने फिल्म में तृप्ति के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी बताया। एक्टर ने तृप्ति की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वह काफी स्ट्रॉन्ग, नेक और टैलेंटेड हैं। हमारे बीच अच्छा बॉन्ड है। उनके साथ काम करके मजा आया।’

कैसी फिल्म है बुलबुल

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘बुलबुल’ एक ऐसी महिला की कहानी है जो प्रताड़ित है। वह बिना किसी को अपना दर्द बताए चेहरे पर मुस्कान लिए घूमती है। फिल्म में बंगाली कल्चर को भी बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म में राहुल बोस ने डबल रोल प्ले किया है। फिल्म को लोगों का भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।

तृप्ति डिमरी का वर्क फ्रंट

तृप्ति डिमरी फिल्म ‘विकी और विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा एक्ट्रेस, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘धड़क 2’ और बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल ‘भुलैया 2’ में भी नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

माथे पर चंदन, गले में कंठी: वृंदावन आश्रम में अनुष्का-विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Anushka Sharma और Virat Kohli एक बार फिर अपने आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार सुबह यह जोड़ी वृंदावन...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵