back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्यार का पहला नाम राधा मोहन में छिपा है दर्शकों के लिए खूबसूरत सरप्राइज : स्वाति शाह

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। प्रतीक शर्मा के टीवी शो प्यार का पहला नाम राधा मोहन में नजर आ रही एक्ट्रेस स्वाति शाह ने अपने फैंस से वादा किया है कि वह इस शो के जरिए सभी का मनोरजंन करेगी। एक्ट्रेस का कहना है कि शो की कहानी बेहद प्यारी और रोमांटिक है। यह शो अपने टाइटल के नाम की तरह है। कहानी को देख हर कोई राधा और मोहन की तरह शो से प्यार करने लगेगा। कहानी में एक लड़की अपने मोहन की खुशियों के लिए लड़ाई लड़ती हुई नजर आएंगी। इस शो में दर्शकों के लिए कुछ खूबसूरत सरप्राइज भी हैं। अपनी भूमिका और शो के बारे में बात करते हुए, वह कहती है, मेरे चरित्र का नाम कादंबरी है, जो कम बोलती है, लेकिन जो कहती है, वो करके दिखाती है। वह एक प्यारी और देखभाल करने वाली मां है, जिसकी दुनिया उसके मोहन की खुशियों से जुड़ी हुई है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, स्टार प्लस के लिए मेरा आखिरी शो जिंदगी मेरे घर आना था, जो दिसंबर 2021 में खत्म हो गया था। जिसके बाद मैंने 3 महीने का ब्रेक लिया। अगर दर्शक किसी किरदार को पसंद करते हैं, तो वे इसे हमेशा याद रखते हैं। अलग भूमिका को लेकर एक्ट्रेस कहती हैं, एक अभिनेता के रूप में, हर शो उनके लिए नई चुनौतियां लेकर आता है, जो इन चुनौतियों को पार कर लेता है, वह सफलता की राहों में आगे बढ़ता जाता है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...