back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, 37 साल बाद तलाक की अर्जी! पत्नी ने लगाए धोखे के आरोप

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने 37 साल बाद धोखा, अत्याचार और अलगाव के आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। जिसे पहले अफवाहों को झूठ बताया गया था, लेकिन अब मामला कोर्ट में पहुँच चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के चहेते एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शादी के 37 साल बाद अब सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। बताया जा रहा है कि सुनीता ने एक्टर पर अफेयर, मानसिक क्रूरता और अकेला छोड़ देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोर्ट में केस, घर में सन्नाटा

सूत्रों के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13(1)(i), (ia), (ib) के तहत केस फाइल किया है। कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई 2025 को समन भी भेजा, लेकिन अभी तक उनकी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं सुनीता हर सुनवाई में कोर्ट में मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जून से सुलह की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।

व्लॉग में छलका दर्द, महालक्ष्मी मंदिर में टूटा दिल

हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के जरिए सुनीता ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। महालक्ष्मी मंदिर दर्शन के दौरान शूट किए गए एक व्लॉग में उन्होंने कहा, मैंने माता से गोविंदा को पति के रूप में मांगा था। जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन अब जो हो रहा है वो बहुत दुखद है। जो मेरे घर को तोड़ेगा, उसे माता कभी नहीं बख्शेंगी। वीडियो में सुनीता भावुक होकर रो पड़ीं और बताया कि,उन्होंने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ सहा है, लेकिन अब उनकी सहने की हद पार हो गई है। 

पहले भी उड़ी थीं अफवाहें, वकील ने किया था खंडन

फरवरी 2025 में पहली बार तलाक की अफवाहें उड़ी थीं, तब गोविंदा के वकील ने कहा था कि, छह महीने पहले अर्जी दी गई थी, लेकिन अब दोनों साथ हैं और सब ठीक है।उस वक्त कपल की नेपाल यात्रा और साथ में पूजा-पाठ की तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, अब फिर से कोर्ट केस की खबरें आ रही हैं, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

गोविंदा हैं चुप, सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

जहां गोविंदा अभी तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं सुनीता खुलकर अपने मन की बात साझा कर रही हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वो “बेवकूफ औरत के लिए अपना परिवार नहीं तोड़ेंगी” और उन्होंने परिवार और बच्चों के लिए अपने प्यार का भी इज़हार किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की अफवाहों को आधारहीन मानती हैं और अपने पति के साथ संबंधों को लेकर सकारात्मक हैं।

गोविंदा और सुनीता की जोड़ी को लोग आदर्श मानते थे, लेकिन अब लगता है कि ये रिश्ता अदालत के दरवाजे तक पहुंच चुका है। सुनीता खुलकर सामने आ चुकी हैं, जबकि गोविंदा अभी भी चुप हैं। क्या यह सिर्फ एक तकरार है या सचमुच 37 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है? इसका जवाब आने वाला समय ही देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵