नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौराने दोनों के बीच खास बातचीत हुए। जिसकी तसवीरें और वीडियो सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा की। शेयर किए वीडियो में पीएम कहते है कि, जब एक गांव का एक लड़का अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बलबूते देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहा, यह तो भारत के लिए एक गर्व की बात है, चलिए आपको बताते हैं दोनों के बीच क्या बातें हुई।
दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी के बीच बातचीत
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी के साथ फोटोज और वीडियो शेयर कर लिखा, बहुत ही यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश. वीडियो में सिंगर दिलजीत को कहते देखा जा सकता है कि, हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भाररत महान, लेकिन वाकई में जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे समझ में आया इसे ऐसा क्यों कहते हैं। इस पर पीएम मोदी कहते हैं, “भारत की विशालता ही इसकी ताकत है। हम एक जीवंत समाज हैं।” सिंगर कहते हैं, भारत में सबसे बड़ा जादू है वह है योगा। इस पर पीएम ने कहा, जिसने योगा को अनुभव किया है, वह उसकी ताकत जानते हैं।
सिंगर दिलजीत के संग पीएम मोदी ने मिलाया ताल
सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पीएम के सामने गुरु नानक पर एक गाना गुनगुनाया। इस दौरान पीएम मोदी ने सिंगर की ताल से ताल मिलाते हुए नजर आए और इस ताल के साथ मेज को ढोलक की तरह बजाया। उनका ये अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आया। इसपर कई यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे है। एक मीडिया यूजर ने लिखा, मोदी जी एक ही दिल है कितने बार जीतेगे आप,वहीं एक ने लिखा, ये तो अलग ही क्रासओवर हो गया। फिर एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को साथ देखना एक अलग ही फील दे रहा। कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया।
[EMBED]दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्में
पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक टूर ‘दिल-लुमिनाती’ को लेकर काफी चर्चा में थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो साल 2024 में अमर सिंह चमकीला और जट्ट एंड जूलियट 3 में नजर आए थे। दिलजीत की अपकमिंग फिल्मों में ‘बॉर्डर 2’ है, जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा उनके पास नो एंट्री 2, सरदार जी 3 भी है।





