back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुणे की लोक नर्तकी ने ऐतिहासिक लाल महल में लावनी की शूटिंग के लिए मांगी माफी

पुणे, 21 मई (आईएएनएस)। पुणे की एक प्रमुख लोक नर्तकी वैष्णवी पाटिल ने 16 अप्रैल को ऐतिहासिक लाल महल के अंदर लावनी की शूटिग की। इस दौरान उनके साथ 2 पुरुष और एक महिला थी। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस शूटिंग का विरोध करते हुए संभाजी ब्रिगेड के राज्य आयोजक संतोष शिंदे ने कड़ी आलोचना करते हुए पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। संतोष शिंदे की शिकायत और पुलिस की प्रतिक्रिया के बाद, नर्तकी पाटिल ने शनिवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और स्वीकार किया कि उसने गलती की थी। संतोष शिंदे ने आईएएनएस से कहा, लाल महल का ऐतिहासिक महत्व है। इसे इस तरह से रिकॉर्डेड-म्यूजिक डांस परफॉर्मेंस से अपवित्र नहीं किया जा सकता है। हम शूटिंग की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने धमकी दी है कि अगर पुलिस 16 अप्रैल की घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने में विफल रहती है तो हम आने वाले समय में जोर-शोर से मुद्दा उठाएंगे। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵