back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुल्गारी इवेंट का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा, दिलाई ‘ऐतराज’ फिल्म की याद

प्रियंका चोपड़ा इटली के बुल्गारी इवेंट का हिस्सा बनी जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई। अब एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी तस्वीरें शेयर की जो वायरल होने लगी इसमें एक्ट्रेस 'ऐतराज' फिल्म की सोनिया रॉय लग रही हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा कई सालों से बुल्गारी इवेंट का हिस्सा बनते आ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने अपना लुक काफी अलग और स्टाइल्स रखा था। हाल में एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही थी अब एक्ट्रेस की एक और तस्वीर सामने आई और सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया। इस तस्वीर में एक्ट्रेस को देख लोगों को उनकी फिल्म ‘ऐतराज’ याद आ रही हैं।

ब्लैक ड्रेस के साथ कैरी किया हीरो का हार

प्रियंका चोपड़ा ने बुल्गारी इवेंट की दूसरी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही हैं। एक्ट्रेस ने रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है। ड्रेस के साथ उन्होंने गले में एक बुलगारी नेकलेस और हाथ में एक ब्रेसलेट के साथ अपना ये लुक कम्पलीट किया।इस लुक को और बेहतर दिखाने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले ही रखें हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफें हो रही है हर किसी का अलग अलग प्रकार का रिएक्शन सामने आ रहा है।

फैंस को आई सोनिया रॉय की याद

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस और उनका लुक इतना खूबसूरत था की लोगों को उनकी फिल्म की याद आने लगी। दरसअल एक्ट्रेस ने फिल्म ‘ऐतराज’ में सोनिया रॉय का किरदार निभाया था। अब इस तस्वीर को लोग उस किरदार से मिला रहे है। और लिख रहे की फिल्म की याद आ गई। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने बुल्गारी इवेंट की तस्वीरें शेयर की थी। उसमें एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रीम और ब्लैक ड्रैस नजर आई थीं। लेकिन उनके ड्रेस से ज्यादा उनका 140 कैरेट डायमंड नेकलेस ने सब का ध्यान खींचा था जो 2800 घंटे में बनकर तैयार हुआ था।

इवेंट की 40वीं एनिवर्सरी मनाने पहुंची एक्ट्रेस

बुल्गारी इवेंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में 140वीं एनिवर्सरी मनाने और ज्वैलरी कलेक्शन के ओपनिंग में पहुंची थी। इस इवेंट कोटर्मे डि डायोक्लेज़ियानो में आयोजित किया गया था। और ऐसे जनता के लिए खोला गया, जिसमें एक शो और सितारों से सजे गाला डिनर शामिल था। इसी खास मौके पर एक्ट्रेस ने शिरकत की और अपने स्टाइल फैशन के जरिए एक बार फिर से सबका दिल जीता।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स? प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड का सबसे बड़ा और ग्लैमरस उत्सव ऑस्कर 2026 (98th Academy Awards) बस कुछ ही दिन दूर है। आप इसको...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...