back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूयॉर्क में दिवाली मनाने के बाद दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं–दिल्ली की खूबसूरती दिल जीत लेती है

न्यूयॉर्क में दिवाली मनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंचीं और शहर की खूबसूरती की तारीफ की, वे अपनी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त का जन्मदिन मनाने आई हैं और जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों भारत दौरे पर हैं। न्यूयॉर्क में शानदार दिवाली पार्टी मनाने के बाद प्रियंका सीधा दिल्ली पहुंचीं। राजधानी की सैर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर शहर की खूबसूरती की जमकर तारीफ की।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कार से दिल्ली की सड़कों पर घूमती नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, दिल्ली की खूबसूरती और साथ में लाल दिल वाला इमोजी भी जोड़ा।दिल्ली पहुंचने से पहले प्रियंका ने विमान से ली गई अपनी एक सेल्फी भी साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, कभी-कभी लगता है जैसे मैं हवाई जहाज़ में ही रहती हूं।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका इस बार दिल्ली आई हैं अपनी सबसे करीबी दोस्त तमन्ना दत्त का जन्मदिन मनाने। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तमन्ना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी बहन का बड़ा बर्थडे… दिल्ली ही सही जगह है।गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका मुंबई में भी नज़र आई थीं, जहां उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित Bulgari के Serpenti Infinito प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों त्रिप्ती डिमरी, सामंथा रुथ प्रभु, तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश और मृणाल ठाकुर से भी मुलाकात की थी।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार प्रियंका अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस को साथ लाई हैं या नहीं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की एक कैरेबियाई समुद्री डाकू के किरदार में नज़र आएंगी। इसके अलावा वह अपनी वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीज़न की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। भारत में वह एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके साथ इद्रिस एल्बा और जॉन सीना भी नजर आए।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...