back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभास का रफ-टफ लुक आया सामने, Spirit के फर्स्ट लुक में ट्रिप्ती डिमरी ने खींचा ध्यान

Spirit के पहले पोस्टर में प्रभास खून, चोट और गुस्से से भरे रॉ अवतार में नजर आए, जबकि ट्रिप्ती डिमरी ने उनके किरदार में रहस्य और तीखापन जोड़ दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नए साल के आगमन के साथ ही फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। जैसे ही घड़ी ने आधी रात के 12 बजाए, उनकी अपकमिंग फिल्म Spirit का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया। इस पोस्टर में प्रभास और ट्रिप्ती डिमरी बेहद इंटेंस और कॉन्ट्रास्टिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली और कमेंट सेक्शन उत्साह से भर गया।

Animal की याद दिलाता है रिलीज पैटर्न

Spirit के पहले पोस्टर की रिलीज टाइमिंग ने संदीप रेड्डी वांगा की पिछली सुपरहिट फिल्म Animal की याद दिला दी। Animal का पहला ऐलान भी ठीक इसी तरह न्यू ईयर की आधी रात को किया गया था। Spirit का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा, “Let’s welcome the New Year with the first poster high on #Spirit.” इस अनोखे अंदाज ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

पोस्टर में प्रभास का रॉ और खतरनाक लुक

Spirit के पहले पोस्टर में प्रभास बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, घनी दाढ़ी और मूंछों के साथ उनका लुक बेहद रफ और रॉ दिखाई देता है। प्रभास पोस्टर में शर्टलेस हैं और कैमरे की ओर पीठ किए खड़े नजर आते हैं। उनकी पीठ, कंधे और हाथ पर कई नील, चोट के निशान और बैंडेज साफ दिखते हैं, जो उनके किरदार के हिंसक और संघर्षपूर्ण अतीत की ओर इशारा करते हैं।

वह ढीली सफेद पैंट पहने हुए हैं, मुंह में सिगरेट दबाए हुए हैं और एक हाथ में शराब का गिलास थामे नजर आते हैं। यह लुक साफ संकेत देता है कि Spirit में प्रभास का किरदार गहरे दर्द, गुस्से और टकराव से भरा होने वाला है।

ट्रिप्ती डिमरी की दमदार मौजूदगी

पोस्टर में ट्रिप्ती डिमरी भी खास भूमिका में दिखाई देती हैं। वह प्रभास के बेहद करीब खड़ी हैं और उनके मुंह में सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं। यह सीन दोनों किरदारों के बीच जटिल और तीखे रिश्ते की ओर इशारा करता है। ट्रिप्ती का यह अंदाज उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है और फैंस उनके इस नए रूप को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Spirit का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने प्रभास के इस रफ और ब्रूटल लुक की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे “अब तक का सबसे इंटेंस प्रभास” बताया, तो कुछ ने संदीप रेड्डी वांगा की स्टाइल को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...