नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के साथ धमकियों का सिलसिला कई सालों से लगातार चलते जा रहा है। लेकिन एक्टर हार नहीं मान रहे हैं और अपना काम इवेंट और फिल्में बखूबी करते जा रहे हैं। वहीं बीते दिन सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भेजी गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को भी पकड़ लिया। वहीं इस धमकी के बाद इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा थैंक्यू…
कार को बम से उड़ा देने की मिली धमकी
बीते दिन सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भेजी गई है। जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई हैं। इसके अलावा एक्टर की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ऐसी धमकी मिलने के बाद ववर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद जांच के दौरान पता चला की 26 साल की मयंक पांड्या ने यह मैसेज भेजा था। कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद पता लगा कि 26 साल के लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।इसके बाद उसे 2-3 दिनों के अंदर वर्ल पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सलमान खान को धमकी भरे मैसेज या फिर ऐसी किसी प्रकार की भी घटना ना हुई हो। कुछ सालों से लगातार सलमान खान को ऐसी धमकियां मिल रही हैं। पिछले साल 2024 में सलमान खान के घर फायरिंग भी हुई थी और कुछ लोगों ने उनके घर की रेकी भी की थी। तुम्हारी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई।
धमकी के बाद सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
धमकी के बाद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा अब सलमान खान के इस कदम को धमकी देने वाले शख्स का जवाब माना जा रहा है। तस्वीर में सलमान खान एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान खान अपनी फिटनेस फ्लॉट किया है और दमदार बॉडी दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘थैंक यू फॉर मोटिवेशन’।





