नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज होते के साथ ही धमाल मचा दिया है । फिल्म पठान शाहरुख खान के फैन्स को काफी पसंद आ रही है। काफी लंबे समय से इस फिल्म का विरोध चल रहा था, इतने विरोधों के बाद भी ये फिल्म जमकर धमाल मचा रही है । इनस फिल्म का विरोध अभी भी जमकर हो रहा है, यही कारण है कि मुबंई के सिनेमाघरों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है । इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी- लंबी कतार लगी हुई है ।
social media Untitled_design__3_.png
क्या खास है फिल्म पठान में
फिल्म पठान ने आते के साथ ही तहलका मचा दिया। जितने पुरजोर तरीके से इस फिल्म का विरोध किया जा रहा था, उतने ही उत्सुकता के साथ शाहरुख खान के फैन्स इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान एक अलग अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा, शाहरुख खान का अनोखा अंदाज देखने के लिए उनके फैन्स भारी मात्रा में सिनेमा घर के बाहर जमा हो गए हैं।
इंदौर से लेकर बेंगलुरु तक हर जगह हो रहा है पठान का विरोध
शाहरुख खान की फिल्म पठान जहां फैन्स के बीच जमकर धमाल मचा रही है, वहीं एक ओर अलग- अलग शहरों मे इसका जमकर विरोध भी हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सिनेमाघर के बाहर जमकर इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं । इंदौर में सिनेमाघर के बाहर से पठान के पोस्टक को फाड़कर उसे जलाया दा रहा है ।




