नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी हो रही है। प्रियंका इस शादी की रस्मों की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। बीती रात हुई संगीत सेरेमनी में मनारा चोपड़ा और उनका परिवार शामिल हुआ। परिणीति चोपड़ा के चाचा-चाची भी इन रस्मों में शामिल हुए, हालांकि परिणीति शादी की रस्मों से दूर शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसकी वजह से सवाल उठने लगे थे कि वो शादी में शामिल होंगी या नहीं।
भाई की शादी में शामिल होंगी परिणीति, Raghav Chaddha भी होंगे शामिल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कंफर्म किया है कि शूटिंग की वजह से परिणीति शादी से पहले की रस्मों में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं। हालांकि, 7 फरवरी को वो और उनके पति राघव चड्ढा शादी में शामिल होंगे।
Parineeti के पोस्ट से उठने लगे थे सवाल
इससे पहले परिणीति ने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी लगाई थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हम सभी के पास जो समय है वो उधार का है। उन लोगों को चुनो जो आपको चुनते हैं। बाकी लोगों को छोड़ दो।’ इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि प्रियंका और परिणीति के बीच सब ठीक है या नहीं।
9486c94a0114d5f0ed2991957f87121a-Parineeti Chopra.jpeg
वो फोटो लगा देना यहां पर
बता दें कि प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से प्रियंका चोपड़ा साल 2023 में परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। परिणीति के पोस्ट के बाद फैन्स सवाल पूछने लगे थे कि कहीं ऐसा तो नहीं कि दोनों के बीच अनबन हो और शादी में नदारद होने के प्रोफेशनल कमिटमेंट के नाम पर छुपाया जा रहा हो।वहींआपको बता दें कि, सिद्धार्थ चोपड़ा के शादी के फक्शन कई दिनों से चल रहे हैं इसकी तस्वीरें भी लगतार वायरल हो रही हैं। कल रात संगीत का फक्शन रखा गया जहां प्रियंका चोपड़ा अपने सास ससुर के साथ नजर आईं।




