back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Priyanka Chopra ने छुपाया बेटी Malti का चेहरा, भाई की प्री वेडिंग पर देसी गर्ल का अलग अंदाज

प्रियंका चोपड़ा इस समय मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अटेंड करने आई हैं। वहीं एक्ट्रेस बेटी मालती के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुईं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त मुंबई में भाई सिद्धार्थ की शादी के फंक्शन एंजॉय कर रही है। वहीं बीती रात एक्ट्रेस प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी बेटी मालती के साथ फंक्शन अटेंड करने पहुंची इस दुराण एक्ट्रेस ने कैमरे को देखकर बेटी का चेहरा छुपा दिया। इसका कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें वे अपनी कार में आती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका का देसी अंदाज 

वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई हैं उनके साथ मालती भी नजर आ रही हैं।एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के कपड़े पहने हुए थी। उनका ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने खूबसूरत सूट के साथ हेवी इयररिंग भी पहन हुआ है। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस के ऊपर चारो तरफ से कमरे की लाइट पड़ती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा छुपा लेती हैं। इसके साथ ही स्माइल करते हुए सबको हेलो भी बोलती हुई नजर आ रही हैं।

भाई की शादी को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पर भी शादी की तैयारी की तस्वीरें शेयर की थी। परिवार संगीत की तैयारी करता हुआ दिखाई दिया जबकि मालती खेलने और पेंटिंग करने में बिजी थी।तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शादी का घर..!! और यह कल से शुरू हो रहा है मेरे भाई की शादी है @siddharthchopra89 @neelamupadhyaya के साथ!! इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई और तस्वीरें स्टोरी में लगाईं थी। 

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की मुलाकात  

आपको बता दें कि, प्रिंयका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय से हो रही है। नीलम उपाध्याय को कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में देखा गया है. पहली बार उन्हें अटेंशन तब मिली थी जब उन्होंने एमटीवी के स्टाइल चेक किया था।रिपोट्स के अनुसार नीलम और सिद्धार्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscars 2026: सफेद गाउन में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ अकादमी अवॉर्ड में लगाई चार चांद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड कहा जाने वाला ऑस्कर, लॉय एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। इस...
spot_img

Latest Stories

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵