back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिणीति ने किया कुमार शानू के साथ परफॉर्म

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में वरिष्ठ पाश्र्व गायक कुमार शानू के साथ संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने आंखों की गुस्ताखियां पर परफॉर्म करने के लिए मंच साझा किया। परिणीति ने रियलिटी शो, हुनरबाज: देश की शान से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। शो में वह मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर के साथ जज हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया कि क्या मैं वास्तव में कुमार शानू के साथ युगल गीत गा रही हूं? मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। वीडियो में परिणीति और कुमार शानू परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे है। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति रिभु दासगुप्ता की एक अनटाइटल्ड फिल्म पर काम कर रही हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵