back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोरा फतेही की डांसिंग स्किल्स की दीवानी हुई परिणीति चोपड़ा

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अभिनेत्री, डांसर और मॉडल नोरा फतेही की तारीफ की हैं। नोरा हुनरबाज देश की शान में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई दी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कोई भी एक्टर या कोरियोग्राफर ऐसा नहीं है जो नोरा की तरह डांस कर सके। नोरा हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टेम्पर, बाहुबली: द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम नंबर करके लोकप्रियता हासिल की। परिणीति का कहना है कि नोरा की डांसिंग स्किल्स अपराजेय हैं और उनकी हर हरकत हंसी तो फंसी की एक्ट्रेस को प्रभावित करती है। परिणीति आगे कहती हैं, कई डांसर हैं जो अद्भुत हैं, लेकिन मेरी राय में कोई भी उसकी बराबरी नहीं कर सकता। कलर्स पर प्रसारित होने वाले हुनरबाज-देश की शान को मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा जज कर रहे हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...