back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

40 साल बाद गुजराती फिल्म में काम करने के अनुभव पर परेश रावल ने की बात

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की कि वह 40 सालों बाद एक गुजराती फिल्म में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का शीर्षक डियर फादर है, जो इसी नाम से निर्मित उनके सफल नाटक पर आधारित है। रावल ने ट्वीट करते हुए कहा, बहुत-बहुत उत्सहित हूं। 40 सालों बाद एक गुजराती फिल्म करने जा रहा हूं। यह मेरे नाटक डियर फादर पर आधारित है, जो काफी सफल हुआ था। इस काम में रतन जैन जी (वीनस फिल्म्स) मेरे साथ हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। फिल्म का नाम डियर फादर ही है। उनके ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए प्रशंसकों ने अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि उन्हें किसी गुजराती फिल्म में काम करते हुए देखने में काफी मजा आएगा। उनके इसी नाटक को देखने वाले प्रशंसकों ने इसे लेकर अपने अनुभव भी साझा किए हैं। इस बीच परेश रावल अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म हंगामा 2 के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी हैं। यह फिल्म 23 जुलाई को डिजिटली रिलीज होगी। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...