नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी की कमाई में पांचवें दिन उछाल देखने को मिला। वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानते हैं आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा?
बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को कमाई बढ़कर 9.25 करोड़ रुपये हुई, जबकि रविवार को तीसरे दिन 10.25 करोड़ रुपये दर्ज किए। लेकिन सोमवार को फिल्म का कारोबार गिरकर 3.25 करोड़ रुपये रह गया।
मंगलवार को कमाई में इजाफा
सोमवार को चौथे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई। फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन खास नहीं रहा है। लेकिन वहीं, पांचवे दिन मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन ‘परम सुंदरी’ ने 4.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। 50 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी का कलेक्शन 34.25 करोड़ हो गया है।
बजट के करीब पहुंचने की उम्मीद
फिल्म ‘परम सुंदरी’ 40-50 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। शुरुआती कमाई और दर्शक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसका प्रदर्शन फिलहाल संतोषजनक माना जा रहा है, जिससे निर्माताओं को उम्मीद है कि आगामी दिनों में बॉक्स ऑफिस पर यह और मजबूती दिखा सकती है।
फिल्म ‘परम सुंदरी’ की कमाई इसी रफ्तार से बनी रही, तो संभावना है कि यह वीकेंड तक अपने बजट को पूरा कर ले। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसने दर्शकों के बीच शुरुआत से ही अच्छी पकड़ बनाई है।
फिल्म की क्या है स्टोरी
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में केरल की खूबसूरत लोकेशन्स के बीच जान्हवी और सिद्धार्थ का रोमांस दिखाई गया है। हालांकि, दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने रोमांस से ज्यादा केरल के नज़ारों की तारीफ़ की है, और इस पर चर्चा जमकर हो रही है।
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और इनायत वर्मा भी नजर आए हैं। हालांकि, दर्शकों और समीक्षकों ने कहानी को कमजोर बताया है, जिससे फिल्म का कहानी पक्ष आलोचनाओं के घेरे में रहा।




