back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जया बच्चन के बयान की सज़ा नाती अगस्त्या नंदा को देंगे पैपराजी, पूछा-अब हमारे बिना इक्कीस को प्रमोट कर लेंगी?

जया बच्चन के पैपराजी पर दिए विवादित बयान के बाद फोटोग्राफर्स नाराज़ हैं और अब उनके परिवार, खासकर नाती अगस्त्या नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रमोशन को बॉयकॉट करने की चेतावनी दे दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने बयानों के चलते विवादों में घिर गई हैं। पैपराजी कल्चर के प्रति उनकी लगातार नाराजगी और हाल ही में फोटोग्राफर्स के ‘गंदे-गंदे’ कपड़ों पर की गई टिप्पणी से पैपराजी समुदाय बेहद नाराज़ हो गया है। पैपराजी अब जया बच्चन और उनके परिवार के बहिष्कार की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनके नाती अगस्त्या नंदा की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन भी शामिल है।

 जया बच्चन का विवादित कमेंट

जया बच्चन ने हाल ही में बरखा दत्त के साथ बातचीत में पैपराजी के साथ अपने खराब संबंधों पर बात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना ट्रेनिंग के अजीब जगहों पर शूट करने वाले लोग पसंद नहीं हैं। उन्होंने पैपराजी की पढ़ाई और बैकग्राउंड पर सवाल उठाते हुए यह टिप्पणी की, मगर ये जो बाहर ड्रेनपाइप टाइट, गंदे-गंदे पैंट पहन के, हाथ में मोबाइल लेकर आते हैं उन्हें लगता है कि क्योंकि उनके पास मोबाइल है, तो वे आपकी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। और जिस तरह के कमेंट्स वे पास करते हैं, ये किस तरह के लोग हैं? ये कहां से आते हैं।

पैपराजी हुए लामबंद, बहिष्कार की तैयारी

जया बच्चन के इस कमेंट के बाद पैपराजी में भारी गुस्सा है। इंडस्ट्री के प्रमुख पैप्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है वरिंदर चावला ने जया बच्चन को याद दिलाया कि जब अमिताभ बच्चन ने एक फैन पर चिल्लाया था, तो पैपराजी ने स्टार के सम्मान और PR टीम के अनुरोध पर उस घटना को सार्वजनिक नहीं किया था। उन्होंने कहा, मैंने अपने साथियों से कहा कि हम अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट रखते हैं, और इनका बॉयकॉट करते हैं। उन्होंने जया से पूछा कि क्या वह जिन लोगों को निशाना बना रही हैं, वे सभी पैप्स हैं, या उनमें यूट्यूबर्स और फैंस भी शामिल हैं। एक चर्चित मीडिया को दिए कमेंट में पॉपुलर पैप पल्लव पालीवाल ने जया बच्चन को उनके नाती की फिल्म का हवाला देकर चेतावनी दी।

ये दुख की बात है, जो उन्होंने कहा उनके पोते अगस्त्य की फिल्म इक्कीस रिलीज होने वाली है, अगर पैप्स प्रमोशन कवर करने नहीं आए तो क्या होगा। पल्लव ने जोर देकर कहा कि,वे इस पीढ़ी के मीडिया हैं और पूछा कि क्या वह पैप्स की मदद के बिना ‘इक्कीस’ को प्रमोट कर सकती हैं?

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵