back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छोटे-छोटे किरदार से अपना करियर शुरू करने वाले पंकज त्रिपाठी आज हैं बड़े ब्रांड का चेहरा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अपने शानदार अभिनय से पहचाने जाने वाले पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अपने करियर की शुरूआत छोटे-छोटे किरदार से करने वाले पंकज त्रिपाठी आज बड़े ब्रांड का चेहरा हैं। पंकज कहते हैं, मैंने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों में सबसे छोटी भूमिकाओं से की थी। बड़े पर्दे पर बड़े ब्रेक की तलाश में मैंने कई चप्पलें घिसी हैं। मैं एक ऐसी जगह से आता हूं, जहां मनोरंजन का कोई साधन नहीं होता था। रेडियो-टीवी कैसे दिखते है, यह मालूम ही नहीं था। एक्टर आगे कहते हैं, उस समय मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं किसी ब्रांड का प्रचार करूंगा। आज, मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि इतने सारे ब्रांड्स ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे धैर्य का परिणाम है। लोग अभी भी सादगी और वास्तविकता को पसंद करते हैं। पंकज त्रिपाठी कहते है कि वह उन ब्रांड का चुनते है, जिनपर दर्शक भरोसा करते हैं। मेरे कंधों पर कई ब्रांड के प्रतिनिधित्व की बड़ी जिम्मेदारी है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...