नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज पंचायत 3 में सचिव के किरदार की मिस्ट्री सुलझाने के बाद आप सीरीज की शूटिंग की जगह को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि, यह कयास लगाया जा रहा है की रील लाइफ में सीरीज फुलेरा गांव में शूट की गई है जोकी उत्तर प्रदेश के बलिया में है। जबकि रियल लाइफ में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित महोड़ीया गांव में शूटिंग को फिल्माया गया है। पूरे 2 महीने तक इस गांव में शूटिंग की गई। वहीं अब गांव के लोगों के बीच में भी सीरीज के तीसरे पार्ट का उत्साह देखने को मिल रहा है। जो लोग सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आज उनका यह इंतजार भी खत्म होता है, क्योंकि सीरीज आज रिलीज कर दी गई है तो चलिए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं पंचायत 3।
फुलेरा नहीं यहां हुई शूटिंग
पंचायत 1 और पार्ट 2 को बड़ी सफलता मिलने के बाद अब सीरीज के तीसरे पार्ट की तैयारी शुरू हो गई है जो आज यानी 28 मई को रिलीज की गई। आप सीरीज में देखेंगे की उत्तर प्रदेश का फुलेरा ग्राम दिखाया गया है जबकि, असलियत यह है की। यह गांव मध्य प्रदेश का है यहां पर सीरीज की पूरी यूनिट और कलाकार दो महीने तक ठहरे और पंचायत 3 सीरीज को पूरा किया। इस दौरान पंचायत भवन से लेकर पानी की टंकी का पूरा दृश्य दिखाया गया है।
आज रिलीज हुई सीरीज
दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद अब वेब सीरीज पंचायत 3 आज रिलीज हो गई है। लोगों में इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि, सीरीज रिलीज होने के बाद इस गांव को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं इसके अलावा ग्राम पंचायत महोड़ीया के पूर्व सरपंच लाल सिंह सिसोदिया के घर में भी शूट किया गया है। लाल सिंह सिसोदिया का यह कहना है कि, जब से सीरीज की शूटिंग हुई है तब से गांव में लोगों का आवागमन बढ़ गया है।
अगले पार्ट की भी मिली जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, पंचायत 1 और पंचायत पार्ट 2 को लेकर इंडस्ट्री से जुड़े सैयद दानिश ने बताया है कि, जिस तरह से पंचायत के पहले पार्ट से लेकर तीन पार्ट शूट किए गए हैं इसी तरह से आगे भी 7 और 8 पार्ट तक शूट किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि अगस्त के बाद सीरीज का चौथा पार्ट शूट करना शुरू कर दिया जाएगा।
कहां और कब देख सकते हैं सीरीज
फाइनली पंचायत 3 की मोस्ट अवेटेड सीरीज रिलीज हो चुकी है। बता दें, आज यह सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। पंचायत 3 के 8 एपिसोड है, जिसमें आपको एंटरटेनमेंट का फूल डोज देखने को मिलेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





