नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) हमेशा में रहती हैं कभी अपने गानों की वजह से तो कभी अपने शो की चैरिटी के वजह से। आज सिंगर पलक मुच्छल अपना जन्मदिन मना रही हैं तो चलिए आज उनके इस खास दिन पर ही उनके करियर और उनके गानों से जुड़ी कुछ ऐसी बातों से पर्दा उठाते हैं जिनसे आज भी कई लोग अनजान हैं।
पलक मुच्चल(Palak Muchhal) का करियर सिंगर
अपने करियर की शुरुआत पलक मुच्चल ने बचपन से ही कर ली थी। उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र में भजन और देशभक्ति गीत गाना शुरू कर दिया था। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने स्टेज शो करके शहीदों के परिवारों के लिए धन जुटाया, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने देशभर में कई चैरिटी कॉन्सर्ट किए।उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिला और उन्होंने फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज से खास पहचान बनाई। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें एक सफल सिंगर बना दिया।
पलक मुच्छल के गाने
सिंगर ने कई बेहतरीन गाने गए हैं। जैसे चाहूं मैं या ना, कौन तुझे ,मेरी आशिकी, ‘सनम तेरी कसम’, ‘इक मुलाकात’, ‘देखा हजारो दफा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।। इन गानों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया। उनकी आवाज में एक खास मिठास और भावनात्मक गहराई है, जो सीधे दिल को छू जाती है।
इस एक पल ने बदल दी लाइफ
पलक बहुत कम उम्र से ही जरुरतमंदों की मदद करती आई हैं। रिपोर्ट्स ने अनुसार, बचपन में ट्रेन से सफर के दौरान उनकी मुलाकात वंचित बच्चों से हुई। ये वो पल था, जब उनकी जिंदगी बदल गई। उसी दिन उन्होंने खुद से वादा किया कि वो एक दिन उनकी मदद जरूर करेंगी। अब वो अपनी कमाई का काफी हिस्सा जिंदगी को बचाने में लगाती हैं।
चैरिटी के लिए करती हैं शो
पलक मुच्छल ने भारत और विदेशों में कई लाइव शोज किए हैं। उनके कॉन्सर्ट्स में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और उनके गानों का आनंद लेते हैं। खास बात यह है कि उनके कई शो चैरिटी के लिए होते हैं, जिससे वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाती हैं।
पलक मुच्छल ने ‘पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन’ के जरिए भारत और उसके बाहर वंचित बच्चों की मदद की है। करीब 3800 हार्ट सर्जरी के लिए पैसे जुटाए हैं।उनकी प्रतिभा और समाज सेवा के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली है, क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा चैरिटी कॉन्सर्ट करने का रिकॉर्ड बनाया है।




