back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्मों में निगेटिव रोल ना निभाने पर Sunny Deol ने कहा-लोग मुझे विलेन के रोल में…

सनी देओल अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर काफी ज्यादा प्रमोशन करने में बिजी हैं। तो वहीं बीते दिन सनी देओल और फिल्म की टीम वाराणसी पहुंची जहां पर उन्होंने अपना नया गाना रिलीज किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का पुराना अंदाज दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। वहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल रणदीप हुड्डा और उनकी टीम वाराणसी नमो घाट पहुंची जहां पर उन्होंने दर्शकों से बात की इसके अलावा उन्होंने कई सवालों पर खुलकर जवाब दिए। 

क्या कभी फिल्म में निभाएंगे विलेन का रोल?


एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि क्या वह कभी विलेन के रूप में नजर आएंगे। इस पर एक्टर ने कहा,मुझे किसी ने नेगेटिव रोल ऑफर नहीं किया, लेकिन इसपर चर्चा हुई है. एक एक्टर के तौर पर मेरा मानना है कि कुछ नेगेटिव और पॉजिटिव रोल नहीं होता, ये सिर्फ किरदार है जिसे हमें कहानी के हिसाब से निभाना होता है। दर्शक मुझे उस किरदार में देखना चाहते हैं। मैं अलग-अलग किरदार निभाना चाहता हूं। मुझे कोई आइडिया नहीं कि पब्लिक मुझे नेगेटिव रोल में देखना चाहती है या नहीं।

फिल्म का गाना रिलीज होने पर उठा सवाल


फिल्म के टाइटल ‘जाट’ से कुछ लोग इसे किसी समुदाय विशेष पर फोकस्ड फिल्म मान रहे हैं, वहीं जब इस फिल्म का नया गाना ‘ओ रामा श्री रामा’ रिलीज हुआ, तो कुछ यूजर्स के मन में सवाल उठा कि क्या यह किसी धर्म विशेष पर आधारित फिल्म है? एएनआई’ के मुताबिक, इस सवाल का जवाब देते हुए सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने कहा,देखिए, धर्म की बातें हम नहीं कर रहे। यह एक फिल्म है, और इसे आप फिल्म की तरह देखिए। जैसे हमेशा फिल्मों में किरदार होते हैं…जैसा कि आपने ट्रेलर देखा, ट्रेलर आपको सबकुछ बता ही रहा है। तो ये फिल्म वैसी ही है।’

फिल्म ‘जाट’ जातिवादी है या धार्मिक?


इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा,हम कलाकार हैं। हम पूरे देश के हैं। हम हर आदमी के साथ हैं। हम सबसे प्यार करते हैं, सब हमसे प्यार करते हैं। देखिए जाट इसमें एक एजेंट है या इसमें एक कम्युनिटी है या इसमें एक अकेला आदमी है, जो कायापलट कर देता है…वो आपको फिल्म में देखकर पता चलेगा।’

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...