back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना महामारी के बीच नुसरत भरुचा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

सुरभि सिन्हा देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच हर तरफ भय और अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।अस्पताओं में कही ऑक्सीजन तो कहीं बेड की कमी और कहीं अपनों को खोने का डर लोगों की आँखों में साफ़ देखा जा सकता है। इन सब के बीच देश में कई ऐसी बड़ी हस्तियां हैं, जो इस संकट की घड़ी में देश और देश के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपना सहयोग दे रही हैं। वहीं इन सब के बीच देश की मौजूदा परिस्तिथि को देखते हुए अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, उन्होंने लिखा-‘हर दिन के गुजरने के साथ-साथ किसी ना किसी के गुजरने की सूचना मिलती है… परिवार टूट जाते हैं… साथ ही जीवन नष्ट हो गए हैं। हमारे आसपास हो रही चीजों से गहरा दु:ख होता है। जब हम कहते है कि घर में सुरक्षित रहें। लेकिन मेरा घर सिर्फ ये 4 दीवारी नहीं है, मेरा घर मेरा देश है और इस वक्त मेरे देश के लोग सुरक्षित नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि हम में से कोई भी उन नतीजों की गहराई को महसूस कर सकता है, जिसका पालन करना अभी बाकी है… सच में हम नहीं जानते की भविष्य में हम किस दुनिया में होंगे.. अगर ये वही है तो हम इसमें अभी मौजूद हैं।’ नुसरत की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘चोरी’ , ‘जनहित में जारी’ और ‘हुड़दंग’ में अभिनय करती नजर आयेंगी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵