back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब अध्यात्म के रास्ते पर चलकर मोक्ष पाना चाहती हूं… कुंभ से लौटने के बाद बोलीं प्रिटी ज़िंटा

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रिटी जिंटा ने कुंभ से लौटने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर  आश्‍चर्यचकित करने वाला पोस्‍ट किया है। जो कि अब खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रिटी जिंटा ने कुंभ से लौटने के बाद आध्यात्म की दिशा में जाने के संकेत दिए हैं। प्रिटी ने X पर लिखा है कि अब वे जीवन मरण के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष पाना चाहती हैं। वे अध्यात्म के रास्ते पर निकली हैं और यह रास्ता उन्‍हें अकेले ही तय करना है। 

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में महाकुंभ में स्नान कर लौटी हैं। महाकुंभ से लौटने के बाद उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए हैं। प्रीति ने लिखा- मैं जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति पाना चाहती हूं। इस पोस्‍ट में एक क्लिप भी शेयर हुई है जिसमें वे प्रार्थना करते हुए संगम में डुबकी लगा रही हैं।

मैजिकल, इमोशनल और दुख ये तीन मौके मिले 

प्रीति ने शेयर किए गए पोस्‍ट में लिखा, ‘यह मेरा तीसरा कुंभ था और यह जादुई, दिल को छूने वाला और थोड़ा दुख भरा था। जादुई इसलिए कि मैं चाहे जितनी कोशिश करूं मैं बता नहीं सकती कि मैं कैसा महसूस कर रही थी। दिल छूने वाला इसलिए कि इस बार मैं अपनी मम्मी के साथ गई, उनके लिए ये बहुत खास है। और दुखद इसलिए कि मैं जन्म-मरण के साइकल के मुक्त होना चाहती थी, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि जिंदगी और लगाव एक साथ चलते हैं। क्या मैं अपने परिवार, बच्चों और उन लोगों को छोड़ने के लिए तैयार हूं जिनसे मैं प्यार करती हूं? नहीं, मैं तैयार नहीं हूं।’

मोह के धागे बहुत ताकतवर हैं

प्रिटी ने आगे लिखा, ‘आपके जुड़ाव कितने ही मजबूत क्यों न हों, आपकी आध्यात्मिक जर्नी और उससे आगे का सफर आपको अकेले ही तय करना होता है। मैं इस विचार के साथ लौटी कि हम आध्यात्मिक अनुभव लेने वाले इंसान नहीं हैं, बल्कि हम आध्यात्मिक जीव हैं जो ह्यूमन एक्स्पीरियंस ले रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इसके आगे क्या है, लेकिन ये जरूर पता है कि मेरी जिज्ञासा मुझे उन सभी सवालों का जवाब ढूंढने में मदद करेगी जो मैं जानना चाहती हूं। तब तक के लिए हर हर महादेव।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Preity Zinta Birthday: एक सिक्के ने दिलाई फिल्मों में एंट्री, जानें ‘डिंपल गर्ल’ की जिंदगी के अनसुने पहलू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 1990 के दशक में अपने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...