back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभास अभिनीत स्पिरिट के लिए कियारा आडवाणी से संपर्क नहीं

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म स्पिरिट के लिए संपर्क किए जाने से इनकार किया है, जिसका निर्देशन अर्जुन रेड्डी फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। कियारा की ओर से उनके प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है- हाल की रिपोटरें और प्रभास अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म के बारे में अटकलों के मद्देनजर, कियारा आडवाणी के प्रवक्ता इस मामले के बारे में हवा को साफ करना चाहेंगे। कियारा से फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया है और न ही इस बारे में कोई बातचीत हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि- अगर किसी भी अपडेट के मामले में, अभिनेत्री और उनकी टीम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेगी और सभी को सूचित करेगी और साथ ही ये भी कहा की अफवाहों में शामिल होने से बचना चाहिए। कियारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और तब्बू भी हैं। एक बार जब प्रभास अपनी वर्तमान फिल्लमों – प्रोजेक्ट के और सालार को पूरा कर लेंगे तो स्पिरिट फ्लोर पर आ जाएगी। –आईएएनएस पीजेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵