नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पॉप स्टार सिंगर Nick Jonas वर्ल्ड टूर प्राग में स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे थे। निक अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ इस टूर पर थे। इस दौरान परफॉर्मेंस की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें सिंगर को यह एहसास हुआ कि कोई Laser से उन पर निशाना बना रहा है, इसके बाद वह स्टेज से भागते नजर आए। निक जोनस ने अपने बॉडी गार्ड्स को भी इशारा किया।
सिक्योरिटी को लेकर उठा सवाल
वायरल वीडियो में निक अपने फैंस की तरफ देख रहे हैं इसके बाद वह अपने बॉडीगार्ड को कुछ इशारा करते हैं और स्टेज से भाग जाते हैं। इस वीडियो को फैन पेज Jonas Daily News द्वारा शेयर किया गया है। इस तरह से सिंगर के फैंस की चिंता बढ़ गई है लोग उनकी सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जोनस ब्रदर्स को आज रात प्राग में कुछ देर के लिए अपना शो तब रोकना पड़ा जब दर्शकों में से किसी ने निक पर लेजर का निशाना साधा। उस व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से हटा दिया गया और शो जारी रहा। मुझे खुशी है कि निक और बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।’
निक के माथे पर साफ दिखा लेजर
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें निक के माथे पर लेजर साफ नजर आ रहा है। निक के फैंस सिंगर के लिए चिंता जताते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे बहुत खुशी है कि वे ठीक हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, जिस व्यक्ति के पास लेजर था, वह सुरक्षा को कैसे पार कर गया। तीसरे यूजर ने लिखा, बड़ा खतरा टल गया। अन्य यूजर्स भी सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के फैंस भी हुए परेशान
इस घटना के बाद से केवल निक ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के फैंस भी परेशान हो गए हैं। फैंस अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करके सिंगर की सेफ्टी को लेकर चिंता जाहिर की है। बता दें कि, घटना के बाद Security Check करके दुबारा से कॉन्सर्ट को शुरू किया गया था। निक जोनस को लेजर से टारगेट करने वाला शख्स ऐसा क्यों कर रहा था ? उसकी क्या मंशा थी ? इन बातों का खुलासा अभी नही हुआ है।
अभी नहीं आया जोनस ब्रदर्स का रिएक्शन
इस घटना को लेकर अभी तक Jonas Brother’s की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। जोनस ब्रदर्स का लास्ट परफॉर्मेंस पेरिस में था। आज बुधवार को जोनस ब्रदर्स का कॉन्सर्ट पोलैंड के क्राको में है।




