Nick Jonas Birthday: 114 करोड़ के बंगले में रहते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक, जानें दोनों में कौन ज्यादा अमीर

Priyanka Chopra and Nick Jonas: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर एवं एक्टर निक जोनस की जोड़ी काफी प्यारी है। प्रियंका से 11 साल छोटे निक जोनस का आज जन्मदिन है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति एवं हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस की जोड़ी काफी प्यारी है। प्रियंका से 11 साल छोटे निक जोनस का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड की देसी गर्ल अक्सर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में आपको इनकी लग्जीरियस लाइफ भी दिखती होगी। इनका बंगला भी आपने देखा है। अमेरिका के लॉस एंजिलेस में जिस बंगले में यह पावर कपल रहा है, उसकी कीमत 114 करोड़ रुपए है।

प्रियंका 200 करोड़ और निक 175 करोड़ के मालिक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी कमाई में काफी कामयाब है। हालांकि प्रियंका अपने पति से अधिक संपत्ति की मालकिन हैं। प्रियंका की कुल संपत्ति 270 करोड़ रुपए है। निक जोनस की कुल संपत्ति 28 मिलियन डॉलर यानी 175 करोड़ रुपए की है। यह संपत्ति 2023 मार्च के मुताबिक है।

प्रियंका और निक।
प्रियंका और निक।सोशल मीडिया।

फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 लिस्ट में प्रियंका

फोर्ब्स इंडिया की 2019 की टॉप 100 लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शामिल थीं। इनकी वार्षिक आय 23.4 करोड़ रुपए बताई गई थी। लिस्ट में वह प्रियंका 14वें नंबर पर थीं। GQ Magazine 2020 के मुताबिक प्रियंका और निक को मिलाकर कुल 734 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हॉपर मुख्यालय से प्रकाशित एक इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के मुताबिक प्रियंका को 2.71 लाख डॉलर की कमाई के साथ 19वें नंबर पर थीं। इस रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक प्रियंका हर साल 73 करोड़ रुपए कमाती हैं। प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर रह चुकी हैं।

प्रियंका ने मुंबई में खरीदा है 100 करोड़ का बंगला

हाल में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के जुहु में 100 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा है। यह बंगला समुद्र के किनारे है। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए लेती हैं। एक स्टेज शो के लिए 5 करोड़, इंस्टाग्राम पर एक स्पांसर्ड पोस्ट के 1.80 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

महंगी गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक को महंगी गाड़ियों का शौक है। इनके पास दर्जनभर बेहद महंगी गाड़ियां हैं। प्रियंका के पास सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस घोस्ट है। इस कार की कीमत 5.25 करोड़ रुपए है। बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की 58.70 लाख रुपए की कार है। बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की 1.5 करोड़ रुपए की कार है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास पोर्शे कायेन, मर्सिडीज बेंज ई-क्लास, मर्सिडीज बेंस एस-क्लास और ऑडी क्यू7 कार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.