back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगली फिल्म पाउडर की टीम ने जारी की खास झलक

चेन्नई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक विजय श्री की पाउडर की टीम, (जिसमें अभिनेता विद्या प्रदीप और निकिल मुरुकन मुख्य भूमिका में हैं) ने गुरुवार को यूट्यूब पर फिल्म की एक खास झलक रिलीज की। जी मीडिया बैनर पर जया श्री विजय द्वारा निर्मित फिल्म में निकिल मुरुकन हैं, जिन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरूआत की। इस झलक में निकिल मुरुकन एक सख्त पुलिस अधिकारी राघवन एन एम की भूमिका निभा रहे हैं। निर्देशक विजय श्री जी, (जिन्होंने चारु हासन की मुख्य भूमिका वाली अपनी फिल्म धा धा 87 से प्रसिद्धि पाई) ने पाउडर का निर्देशन किया है। फिल्म निर्माता हारा शुरू करने के लिए भी कमर कस रहे हैं, जिसमें अभिनेता मोहन और खुशबू मुख्य भूमिका में हैं। पाउडर की इकाई के अनुसार, फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम खत्म हो गया है और फिल्म जल्द ही पर्दे पर आएगी। फिल्म में निकिल मुरुकन और विद्या प्रदीप के अलावा, अनीथरा नायर, शांतिनी देवा, मोट्टई राजेंद्रन, सिंगमपुली, वैयापुरी, आधवन, सिल्मिशम शिव और विकी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...