नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल अपनी फिल्म ‘जाट‘ का प्रमोशन करने के लिए वाराणसी नमो घाट पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एक्टर रणदीप हुड्डा भी नजर आए। वहां ‘जाट’ की टीम ने मिलकर रामनवमी का उत्सव मनाया। इसके साथ थी फिल्म ‘जाट’ का नया गाना ‘ओ रामा श्री रामा’ भी रिलीज किया।
नमो घाट पर लाइव परफॉर्मेंस
सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘जाट’ के नए गाने पर नमो घाट पर लाइव परफॉर्मेंस दिया। इसके साथ ही फिल्म के सभी टीम मेंबर ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और अपनी फिल्म के बारे में उन्हें बताया।
गाने में नजर आया दमदार लुक
फिल्म ‘जाट’ के गाने की बात करें तो गाने में देखा जा सकता है कि सनी देओल निकल रहे एक जुलूस के बीच चलते हैं। वहीं मौजूद लोग श्रीराम के बारे में गा रहे हैं और झूमकर नाच रहे हैं। इस गाने में सनी देओल का दमदार लुक और उनके भक्त अंदाज देखने को मिला। आपको बता दें कि थमन एस. ने इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है, जो एनर्जी से भरपूर है। इसमें अद्वितीय वोज्जला और श्रुति रंजनि के गाने के बोल लिखे है।रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो या फिर 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुकता दिखा रहे हैं। सनी देओल अक्सर ऐसी फिल्में बनाते हैं जिसमें दमदार एक्शन दिखाई देता है तो वहीं एक बार फिर दर्शकों को एक्टर का वही अवतार देखने को मिलेगा। सनी देओल ने बॉलीवुड में कम बैक करके ‘गदर 2’ रिलीज की फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। तो वहीं अब फिल्म जाट को लेकर फिर अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है। हालांकि यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है या सुपरहिट।





