नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बाद में फिल्म का कलेक्शन ठप्प पड़ गया। फिल्म का Box Office पर स्ट्रगल करना विवादों का असर माना जा रहा है। फिल्म ‘जिगरा’ शो के थिएटर ऑडियंस के लिए तरस गए हैं। फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू ही मिला है। फिल्म की रिलीज से पहले ही कई विवाद शुरू हो गए थे जिसने नेगेटिव माहौल सेट कर दिया था। अब इसका असर फिल्म पर साफ नजर आ रहा है।
डायरेक्टर के बयान पर विवाद
फिल्म ‘जिगरा’ के डायरेक्टर वसन बाला के बयान पर विवाद छिड़ गया था। एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने कहा, ‘फिल्म की कहानी को आलिया को दिमाग में रखकर नहीं लिखा था। कहानी का एक कच्चा पक्का आइडिया ही तैयार किया था और करण जौहर को मेल कर दिया।’ करण जौहर ने आलिया को भेज दिया था। इस चीज को लेकर वासन बाला बिल्कुल खुश नहीं थे। अगर उन्हें पता होता कि आलिया को कहानी मेल की गई है तो वह स्पेलिंग, ग्रामर और कहानी में हीरो की एंट्री जोड़ देते। इस बात पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था कि वसन बाला आलिया के फिल्म में होने से नाखुश हैं, जबकि ऐसा नहीं था। वसन बाला के कहने का मतलब ये था कि आलिया भट्ट जैसी बड़ी एक्ट्रेस को कहानी भेजने से पहले वह इसे और पक्का करना चाहते थे।
दिव्या खोसला से जुड़ा विवाद
वसन बाला के बाद Divya Khosla से फिल्म का विवाद जुड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक जर्नलिस्ट ने पोस्ट शेयर किया है कि खोसला की टीम का आरोप है कि ‘जिगरा’ उनकी फिल्म ‘सवी’ की कॉपी है। बता दें कि दिव्या खोसला कुमार की फिल्म सवी भी जेल ब्रेक पर बेस्ड है।
फिल्म चोरी का लगा आरोप
फिल्म से जुड़ा विवाद तब बढ़ता चला गया जब दिव्या खोसला ने एक खाली थिएटर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। दिव्या ने लिखा, ‘खुद ही टिकट खरीद के फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिए।’ इस तरह से दिव्या ने करण जोहर पर नेपोटिज्म का आरोप भी लगाया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन फिल्मों के लिस्ट बना दी जिनमें करण जौहर ने Alia Bhatt का ही नाम मेकर्स को सुझाया था। हैरानी की बात यह रही की आलिया भट्ट की सभी फिल्मों में निर्माताओं में या तो करण जौहर का नाम शामिल था या फिर भट्ट सरनेम वाले मेकर्स थे जिनमें आलिया की बहन और पिता का नाम था।
मणिपुर के एक्टर ने जिगरा मेकर्स पर लगाया आरोप
फिल्म ‘जिगरा’ से जुड़ा विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ मणिपुरी एक्टर बिजोऊ थांगजम ने जिगरा के मेकर्स पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनका ऑडिशन लिया गया था और दिसंबर तक इंतजार करने को कहा गया। एक्टर इंतजार करते रहे इस बीच मेकर्स का कोई अपडेट नहीं मिला।
फिल्म के लिए सेट हो गया नेगेटिव माहौल
इस तरह से विवादों में रहने के साथ ही फिल्म के लिए नेगेटिव माहौल सेट हो गया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है।हालांकि, वासन बाला की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म में बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक दिया गया है। आलिया भट्ट का एक्शन मोड भी जबरदस्त है।




