back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह का सामान, नकदी मंडी के होटल से चोरी

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की हीरे की अंगूठी, एक आईफोन, एक स्मार्टवॉच और नकदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में उनके होटल के कमरे से चोरी हो गई। पुलिस रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली। मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मीडिया को बताया कि मंडी के एक होटल से नकदी, आईफोन, स्मार्टवॉच और पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह की हीरे की अंगूठी सहित निजी सामान चोरी हो गया। मामला दर्ज हो गया है और जांच जारी है। रोहनप्रीत सिंह सिंगर नेहा कक्कड़ के पति हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्हें मंडी में होटल के कमरे के अंदर बिस्तर पर सुबह की चाय का आनंद लेते और अपने नए गीत ला ला ला पर थिरकते हुए देखा गया था। इस जोड़ी ने 8 मई को गाना जारी किया था। नेहा ने लिखा, ये हमारी ला ला ला मॉनिर्ंग है !! पेशेवर मोर्चे पर, नेहा को इंडियन आइडल 12 में जज के रूप में देखा गया था। वह बिग बॉस ओटीटी और कई अन्य रियलिटी शो में अतिथि के रूप में भी दिखाई दीं थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵