back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीना गुप्ता ने दी सुरेखा सिकरी को श्रद्धांजलि

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने फिल्म बधाई हो में उनकी सह-अभिनेत्री रह चुकीं सुरेखा सिकरी के निधन पर खेद जताया है। शुक्रवार को 75 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेत्री ने आखिरी सांस लीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। नीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अपने पुराने दिनों के साथ-साथ बधाई हो के सेट पर उनके साथ बिताए लम्हों को भी याद किया है। नीना अपने इस वीडियो में कहती हैं, सुबह-सुबह मुझे बहुत दुखद समाचार मिला कि सुरेखा सिकरी जी अब नहीं रही हैं। मैंने सोचा कि आपके साथ अपना दुख बांट लूं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में जब हम स्टूडेंट थे, तो वह रेपेट्री कंपनी में थीं। बहुत प्ले करते थे वो लोग और हम लोग चोरी-चोरी चुपके से झांक कर देखते थे, जब वो एक्टिंग कर रही होती थीं और मैं सोचती थी कि मुझे ऐसी ही एक्ट्रेस बनना है। यह कई साल पहले की बात है। उन्होंने आगे कहा, फिर बधाई हो मैं साथ काम किया, तो उसके पहले सलोनी में भी किया। अभी भी मैं उनको देखती रहती थी, जब वह सीन करती थीं। इतना कुछ सीखने को मिला और अभी भी इतना कुछ सीखना बाकी था। उस उम्र में भी काम के प्रति उनका क्या कमिटमेंट था! फिल्म बधाई हो में सुरेखा सिकरी को नीना गुप्ता की सास के किरदार में देखा गया था। नीना का कहना है कि सुरेखा के जैसे कलाकारों का मिलना मुश्किल है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵