back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म नो लैंड्स मैन

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अमेरिकी-बांग्लादेशी-भारतीय ड्रामा फिल्म नो लैंड्स मैन को सिडनी फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। इसकी जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। नवाजुद्दीन ने फिल्म की एक्ट्रेस मेगन मिशेल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस बार नो लैंड्स मैन को आधिकारिक तौर पर सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुना गया है। नो लैंड्स मैन फिल्म को डायरेक्ट मुस्तोफा सरवर फारूकी ने किया और संगीत म्यूजिक ऑस्कर विनर ए आर रहमान ने दिया है। भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई यह फिल्म एक दक्षिण एशियाई शख्स के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म का प्रीमियर पिछले साल के बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा सेक्शन में हुआ था। इसके अलावा, नवाज नौवीं बार कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, नवाज के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें टिकू वेड्स शेरू, नूरानी चेहरा और अद्भुत शामिल हैं। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...